अपार आईडी में रहेगी छात्र-छात्राओं की सम्पूर्ण शैक्षणिक कुंडली

सीधी जिले में 270266 स्टूडेंट में 114078 स्टूडेंट की अपार आईडी बनी, जिले में 44 फीसदी पहुंची अपार आईडी की प्रगति

सीधी: जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अपार आईडी कार्ड बनवाने का कार्य चल रहा है। केन्द्र सरकार की एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे हैं यह आईडी कार्ड हर छात्र छात्राओं के लिए बड़े काम के हैं। इससे उनकी स्टूडेंट्स लाइफ बेहद आसान होने वाली है।अपार आईडी कार्ड का फुल फॉर्म है ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह आधार कार्ड की तरह ही होगा। इस कार्ड पर संबंधित स्टूडेंट्स की यूनिक आईडी मेंशन होगी।

यह कार्ड प्राईमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के छात्र-छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। अपार आईडी ही बच्चों की पहचान होगी जो बच्चे की पूरी शिक्षा ग्रहण के दौरान काम में आएगी। यह यूनिक नंबर डिजीलॉकर के लिंक से जुड़ा रहेगा। जिले में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की अपार आईडी बनाने के कार्य को कुछ स्कूलों में गंभीरता नहीं दिख रही है। एक क्लिक पर विद्यार्थियों की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के मकसद से 12 अंकों की अपार आइडी बनाई जा रही है। सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को यह आईडी जारी की जाएगी लेकिन इसको लेकर कुछ स्कूल गंभीर नहीं हैं, खासकर निजी स्कूल में लापरवाही है। कुछ निजी स्कूल में तो आधी भी आइडी नहीं बनी है।

सीधी जिले के निजी व शासकीय स्कूलों में 270266 स्टूडेंट में से 19 जनवरी तक की स्थिति में 114078 स्टूडेंट की ही अपार आईडी बनी है। यह प्रतिशत आज तक में प्रगति पर 44 प्रतिशत है। दरअसल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वन नेशन वन स्टूडेंट की तर्ज पर विद्यार्थियों के लिए अपार यानी ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री आइडी कार्ड जारी किए जाएंगे। इसको लेकर सभी तहसीलों क्षेत्रों में कवायद हो रही है लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं है। विभाग ने सितम्बर 2024 में आईडी का कार्य शुरू किया था और 31 दिसम्बर 2024 समय सीमा निर्धारित की गई थी। सीधी जिले में अभी 166188 आईडी और बनना है ।

अपार आईडी कार्ड में ये डिटेल्स होगी मेंशन
अपार आईडी कार्ड में नाम, पता, फोटो के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की एकेडिमक से लेकर स्पोर्टस तक की हर छोटी बड़ी डिटेल होगी। साथ ही मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी मौजूद होंगे। अगर कोई छात्र एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिवटीज, ओलिंपियाड या फिर अगर किसी स्पोट्र्स में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेलता है तो इसकी जानकारी भी इस आईडी कार्ड में दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह शासन को भी इसके कई लाभ होंगे। हरेक छात्र की जानकारी सरकार के पास होगी। इससे डुप्लीकेसी पर रोक लगेगी। छात्र एक राज्य से दूसरे राज्य चला जाएगा तो वहां दाखिला लेते ही तुरंत उसकी जानकारी सामने आ जाएगी कि उक्त छात्र किस राज्य के किस जिले के किस स्कूल में पंजीकृत है। इससे बच्चे का नाम दो जगह नहीं दर्ज हो पाएगा। इसी दर्ज आधार पर सरकार को बच्चों के लिए योजनाएं बनाते समय भी मदद मिलेगी।

अपार आईडी बन जाने से यह होगा फायदा
अपार आईडी कार्ड बन जाने से विद्यार्थियों को किसी भी जगह या अन्य स्टेट व देश में किसी भी जगह जाने पर अपने ओरिजनल शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। किसी भी जगह से यूनिक आईडी कार्ड से विद्यार्थी के संबंध में सभी जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी। अपार आईडी कार्ड डिजीलॉकर से जुड़ा रहेगा। एक बार अपार आईडी बन जाने के बाद विद्यार्थी स्कूल से लेकर कॉलेज जहां तक पढ़ाई करेगा, वही आईडी ही उसके काम आएगी।

इसलिये बन रही अपार आईडी
सरकारी और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सम्पूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि की जानकारी को एक साथ रखना उद्देश्य है। 12 अंक की आईडी से विद्यार्थी कहीं भी किसी जगह से किसी समय अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण के दौरान प्रक्रिया काफी सरल सहज रहेगी। यूनिक आइडी कार्ड विद्यार्थी के लिए शैक्षणिक संस्थानों के मध्य स्थानांतरण, नौकरी एवं उच्च शिक्षा आवेदनों के समय भी मददगार होगी।

इनका कहना है
जिले की स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम चल रहा है। राज्य स्तर पर हमारी प्रगति 18 वें स्थान पर है। अपार आईडी बनाने में संभावित जानकारियों का मिलान काफी सावधानी से किया जाता है। थोड़ी सी त्रुटि होने पर पोर्टल में जानकारी जनरेट नहीं होती। वर्तमान में 44 प्रतिशत अपार आईडी बनाने का काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी चल रहा है।
डॉ.पी.एल.मिश्रा, डीईओ सीधी

Next Post

पत्नी की हत्या कर फासी के फंदे पर झूला अधेड़

Sat Jan 25 , 2025
वाटसएप पर बेटे को भेजा था मैसेज, जियावन थाना क्षेत्र के दुआरी गांव की घटना सिंगरौली :वाटसएप पर बेटे को मैसेज किया कि तुम जल्दी घर आ जाओ, हम दोनों लोग अब इस दुनिया से जा रहे हैं। पिता का मैसेज पढ़कर आनन-फानन में बेटा अपने चचेरे भाई को अपने […]

You May Like