पत्नी की हत्या कर फासी के फंदे पर झूला अधेड़

वाटसएप पर बेटे को भेजा था मैसेज, जियावन थाना क्षेत्र के दुआरी गांव की घटना

सिंगरौली :वाटसएप पर बेटे को मैसेज किया कि तुम जल्दी घर आ जाओ, हम दोनों लोग अब इस दुनिया से जा रहे हैं। पिता का मैसेज पढ़कर आनन-फानन में बेटा अपने चचेरे भाई को अपने घर भेजा। जहां देखा तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने की आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया और इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। दुआरी गांव पहुंची कुंदवार चौकी पुलिस व ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां देखा तो महिला का तखत पर शव पड़ा था और वहीं कमरे में पति फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दुआरी गांव में आनंद कुमार मिश्रा उम्र 66 वर्ष का शव फंदे पर झूलते हुए मिला है। वहीं महिला का शव तखत पर पड़ा था। वहीं पास में खून के छींटे व एक डंडा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि पहले महिला प्रेम मिश्रा के सिर पर डंडा से प्रहार कर उसकी हत्या की गई। इसके बाद आनंद कुमार मिश्रा पिता रुकमणि मिश्रा ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मृतक दंपती के बेटे से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ किया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। दंपती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच चल रहा था विवाद
पुलिस ने बताया है कि महिला प्रेम मिश्रा बीमार चल रही थी। इंदौर से उसका इलाज कराया गया जा रहा था। गांव में दंपति साथ में रहते थे। इंदौर आने-जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। कुछ दिनों पहले भी दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और काफी देर तक विवाद हुआ। हालांकि उस दौरान पड़ोस के लोगों की समझाइश पर दोनों शांत हो गए थे। मगर शुक्रवार को हुए विवाद में मामला तूल पकड़ लिया और पहले डंडा से सिर पर प्रहार कर महिला की हत्या की गई। इसके बाद खुद फंदे पर झूलकर वृद्ध ने जान दे दी

Next Post

बरगवां में खुले में फेका जा रहा है बायो मेडिकल वेस्ट

Sat Jan 25 , 2025
जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी, पर्यावरण और जनता की जान से खिलवाड़, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला अंजान सिंगरौली : जिले के नगर परिषद बरगवां के सब्जी मंडी परिसर में संचालित कथित बंगाली डॉक्टर और अन्य झोलाछाप चिकित्सकों ने पूरे इलाके में अपना दबदबा स्थापित कर रखा है। इतना ही […]

You May Like

Play sound