नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

जबलपुर:पनागर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक 13 मई 2025 को
महिमा पटेल की शादी रैपुरा निवासी अंकित पटेल से हुई थी। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ी और मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतका के साथ मारपीट की गई है उसका पूरा शरीर नीला पड़ा था। चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

वोट चोरी में भाजपा की मदद क्यों कर रहा आयोग : खरगे

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह कई सालों से वोट चोरी की साजिश में शामिल होकर भाजपा की मदद कर रहा है और उसे स्पष्ट करना चाहिए कि क्या आयोग इस काम के लिए भाजपा का बैक ऑफिस […]

You May Like