श्री रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष बने भविष्य राठौर

सीहोर। श्री रामनवमी पर निकलने वाले विशाल व भव्य चल समारोह को लेकर राठौर धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया. श्रीराम भक्त हनुमान मित्र मण्डल के तत्वाधान में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर हर साल की तरह भव्य श्रीराम नवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. शोभा यात्रा की रूपरेखा बनाने आयोजित बैठक में भविष्य राठौर को श्री राम नवमी शोभा यात्रा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस नियुक्ति पर भीम व्यायाम शाला, मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति एवं केसरी नंदन झंडा उत्सव समिति गंज सहित सकल हिन्दू समाज ने शुभकामनाएं दी है.

Next Post

3 माह में 534 गांवों में जलापूर्ति शुरु करने निर्देश

Wed Mar 4 , 2026
राजगढ़: जल निगम के प्रबंध संचालक के.वी.एस. चौधरी एवं अतिरिक्त परियोजना निदेशक पी.के. रघुवंशी द्वारा कुंडालिया नल-जल समूह योजना का औचक निरीक्षण करते हुए कार्य एजेंसी एलएंडटी को निर्देश दिए कि आगामी 3 माह में शेष कार्य पूर्ण कर योजना अंतर्गत सभी 534 गांवों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ की जाए.उन्होंने […]

You May Like