भोपाल, (वार्ता) देश विदेश में अपने भक्तों के बीच विख्यात दिगंबर जैन मुनि प्रमाणसागर महाराज का वर्षाकालीन चातुर्मास इस वर्ष भोपाल में होगा।
मुनि संघ प्रवक्ता अविनाश जैन ने आज यहां बताया कि श्री प्रमाणसागर महाराज का चातुर्मास यहां अवधपुरी क्षेत्र में विद्याप्रमाण गुरुकुलम और विद्यासागर प्रबंधकीय संस्थान के परिसर में होगा। चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 13 जुलाई को इसी परिसर में संपन्न होगा और इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं।
शंका समाधान प्रणेता श्री प्रमाणसागर महाराज इन दिनों यहां 1100 क्वाटर स्थित जैन मंदिर परिसर में विराजमान हैं और छह जुलाई को सुबह उनका विहार अवधपुरी के लिए होगा।
