नो एंट्री में घुसे आठ भारी वाहन, पुलिस ने वसूला 40 हजार जुर्माना

इंदौर: पुलिस ने नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले आठ भारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 40 हजार का समन शुल्क वसूला है. पुलिस ने चालकों को हिदायत दी कि शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ऐसे उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा-निर्देश में शहर में सुगम, सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

जिसके तहत 26 अक्टूबर की सुबह से 27 अक्टूबर की सुबह तक पुलिस टीमों ने नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान आठ भारी वाहनों को पकड़कर उनके चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और उनसे 40 हजार का समन शुल्क वसूलकर शासन के खाते में जमा कराए है.

अधिकारियों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आगे भी नियमित निगरानी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और मार्ग का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Mon Oct 27 , 2025
इंदौर:महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. दोनों ही मामलों में पीड़ित महिलाओं ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर […]

You May Like

Play sound