सीजन की सर्द रात, 7.5 पर आया पारा

सीहोर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई देने लगा है. सीजन में पहली बार रात का तापमान 7.5 डिग्री तक पहुंच गया. लोगों को तेज ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग का मानना है कि अब लगातार तापमान में गिरावट होगी. इस का असर सेहत के साथ-साथ फसलों पर भी अच्छा रहेगा. अक्टूबर महीने के आखिरी में बारिश और अब ठंड के कारण फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी.

आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी अपेक्षाकृत जल्दी शुरू हो गई है। साथ ही मोंथा तूफान से मौसम में जो बदलाव आया था उससे भी ठंड की आमद हुई है. मौसम खुलने से उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवा सीधे तौर पर आ रही है. इससे ठंड में बढ़ोतरी देखने मिल रही है. एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पर था. वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री था. रविवार को न्यूनतम पारे ने गोता लगाया. रविवार को 7.5 पर पारा पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 29 पर पहुंचा. अगले 48 घंटे में तेज ठंड पडऩे की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. डॉ. तोमर ने बताया कि इस बार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बने मौसमी सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से नमीयुक्त हवा आ रही है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से जिले में मौसम का मिजाज इस बार बार-बार बदला है. सुबह के समय हल्का कोहरा भी छा रहा है.

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी कार 1 की मौत, 3 घायल

Sun Nov 9 , 2025
ब्यावरा। भोपाल बायपास चौराहा स्थित ओव्हर ब्रिज के समीप एक कार अनियंत्रित हो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार एक युवक का दु:खद प्राणांत हो गया. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. देहात पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी कार में सवार होकर मथुरा जा रहे थे तभी रात्रि करीब […]

You May Like