देवसर बाजार में फिर भड़की आग, साइकिल स्टोर जलकर खाक; फायर ब्रिगेड रही नदारद

सिंगरौली: देवसर बाजार में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार रात करीब 9 बजे बाजार स्थित गौरव साइकिल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और साइकिलों, स्पेयर पार्ट्स सहित बड़ी मात्रा में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास स्थित दुकानों तक आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बिना समय गंवाए बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना के दौरान सबसे बड़ा सवाल अग्निशमन व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ। देवसर और चितरंगी जैसे बड़े क्षेत्र, जहां जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) मद में करोड़ों रुपये उपलब्ध हैं, वहां आज तक स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नतीजतन हर आगजनी की घटना में स्थानीय लोगों को ही मोर्चा संभालना पड़ता है

Next Post

पेट्रोल पंप मैनेजर का शव कुएं में मिला, लाखों के लेनदेन का मामला

Mon Jun 8 , 2026
तेंदूखेड़ा/दमोह: थाना क्षेत्र के झलौन गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो-तीन दिन से लापता 24 वर्षीय युवक का शव शनिवार रात गांव के एक कुएं में उतराता मिला। मृतक की पहचान रूपेश पिता हुकुमचंद जैन निवासी झलौन के रूप में हुई है। रूपेश झलौन स्थित शिवांजय जैन के […]

You May Like