ट्रैफिक की पाठशाला में नन्हे प्रहरियों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

इंदौर। सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस का नवाचार लगातार जारी है. शहर के सुगम, सुरक्षित और अनुशासित यातायात के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में “ट्रैफिक की पाठशाला” कार्यक्रम के तहत आज छोटे बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रही है.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और डीसीपी यातायात/जोन-4 आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस ने एक निजी किड्स स्कूल, बालवाटिका के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक पार्क में “ट्रैफिक बाल प्रहरी” पाठशाला आयोजित की. इस दौरान बच्चों को गीतों, कविताओं और कार्टून वीडियो के माध्यम से यातायात नियमों का पालन सिखाया. कार्यक्रम में “यातायात जागरूकता रथ” की डिजिटल स्क्रीन पर बच्चों को एनिमेशन और कार्टून कैरेक्टर के जरिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई. उन्होंने बड़ी उत्सुकता से यह दृश्य देखे और सड़क पर चलने के सही तरीके सीखे. ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के रंग, ज़ेबरा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, स्कूल आने-जाने के समय बरती जाने वाली सावधानियों और खेलते वक्त सड़क पर सतर्क रहने के बारे में सरल भाषा में समझाया. बच्चों के बीच वितरित किए गए पंपलेट्स के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि वे घर जाकर अपने परिवार को भी ट्रैफिक नियमों के बारे में बताएं. स्कूल संचालिका वर्षा सेन ने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में यातायात अनुशासन की आदत विकसित हो जाए, तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बड़ी कमी आ सकती है. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सामूहिक रूप से अनुशासन और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाएं रश्मि, प्राची, सिमरन, कृष्णा और जानकी सहित सभी बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए.

Next Post

प्रशिक्षु आरक्षकों ने कंट्रोल रूम और थाना का किया भ्रमण

Sat Nov 8 , 2025
रीवा। पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में 93वां नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025 -26 के प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए 59 प्रशिक्षु नवआरक्षकों को निरीक्षक चित्रांगदा सिंह व नंदूलाल प्रजापति के द्वारा रीवा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया […]

You May Like