इंदौर: शहर में शनिवार को एक दर्दनाक नज़ारा सामने आया जब मुख्य सड़क पर लाश पड़ी रही और लंबे समय तक किसी ने उसे हटाने की जहमत नहीं उठाई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत संयोगितागंज थाने और जोन-3 के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन किसी का भी फोन रिसीव नहीं हुआ।
प्रशासनिक लापरवाही के कारण आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिला।
