
रीवा। पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में 93वां नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025 -26 के प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए 59 प्रशिक्षु नवआरक्षकों को निरीक्षक चित्रांगदा सिंह व नंदूलाल प्रजापति के द्वारा रीवा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया गया.
प्रशिक्षु आरक्षकों को कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया जाकर सर्विलांस रूम में पूरे जिले में सीसीटीवी कैमरों से कैसे निगरानी की जाती है ,इसकी जानकारी दी गई. साथ ही कंट्रोल रूम में कैसे वायरलेस सेट के जरिए पूरे जिले से संवाद स्थापित किया जाता है, और औपचारिक संवाद कैसे किया जाता है,कैसे आदेश और निर्देश दिए जाते हैं, इसकी जानकारी दी गई. इसके साथ ही साइबर सेल का विजिट कराया जाकर साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके और साइबर फॉरेंसिक्स के गुण सिखाए गए तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र प्रताप मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षु आरक्षकों को थाने पर उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई और थाने का भ्रमण करवाया गया. इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक कार्यालय, जिला चिकित्सालय, होमगार्ड कार्यालय, सीएसपी कार्यालय, महिला थाना, परिवार परामर्श केंद्र, एसजेपीयू, आजाक थाना, जिला विशेष शाखा का भ्रमण कराया गया.
