डॉ. भीमराव अंबेडकर वन्य जीव अभ्यारण्य में मिला वयस्क तेंदुए का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत बरायठा के जंगल में स्थित नवीन डॉ. भीमराव अंबेडकर वन्य जीव अभ्यारण में एक वयस्क तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।जानकारी के अनुसार तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई महिलाओं ने जंगल के अंदर एक तेंदुए को मृत हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके सिर में गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद महिलाओं ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। साथ ही वन विभाग ने पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने तेंदुए के शव का प्राथमिक परीक्षण किया।वनपरिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने बताया कि तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल वन विभाग विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहा है। तेंदुए के सिर में गंभीर चोट मिलने से कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही है ।

Next Post

ट्रैक्टर हादसे में गंभीर घायल को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल , समय पर मिली मदद

Fri May 29 , 2026
दमोह: थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकोटा रोड पर हुए सड़क हादसे की सूचना पर डायल-112 एफआरवी-12 द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया.दिनांक 29 मई 2026 को प्रातः 09:50 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि […]

You May Like