बर्फीली हवाओं से ठिठुरा शहर, रात और दिन का तापमान सामान्य से कम

इंदौर: शहर में पिछले तीन दिनों से दिन में भी शीतलहर का अहसास हो रहा है. दो दिन के बाद आज फिर रात का पारा इकाई संख्या पर पहुंच गया. वहीं दिन के तापमान में आज आधा डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है. शहर में आज भी बर्फीली हवाएं चलती रही और मौसम में तेज ठिठुरन बनी रही.पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. इसका कारण यह है कि उत्तरी भागों में बर्फबारी हो रही है.

बर्फ गिरने से उत्तरी हवाओं के गति बढ़ गई और शहर में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 22 डिग्री दर्ज हुआ है, लेकिन शाम को बर्फीली हवाओं के कारण पता 20 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम की खास बात यह है कि दो दिन तक लगातार रात का पारा दोहरी संख्या में दर्ज हो रहा था, आज रात फिर इकाई के अंक पर आकर 8.6 पर पहुंच गया।

मौसम की बात करें तो शहर में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है. इस वजह से ठिठुरन बहुत बढ़ गई है. आम जन गर्म कपड़े के बिना घरों से नहीं निकल पा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन उत्तरी हवाओं का दबाव बना रहेगा और ठंड और तेज गिर सकती है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान छिंदवाड़ा 26.5 और न्यूनतम तापमान कल्याणपुर (शहडोल) में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया. वैसे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है और अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ है.

Next Post

सीबीआई अफसर बन बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर:साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को एक दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और खाते से रकम ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया. महिला की बेटी को आशंका होने पर राज्य साइबर सेल से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर […]

You May Like