आंधी- बारिश और ओलों से फिर बदला मौसम

ब्यावरा। मई माह के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शनिवार को एक बार फिर जिले में तेज आंधी, बारिश के साथ कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे.

विदित है कि मई माह भीषण गर्मी का माना जाता है, अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच बना रहता है किंतु मई माह के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. माह के दूसरे सप्ताह में भी एक बार फिर मौसम ने करवट ली. शनिवार को दोपहर से लेकर शाम तक कई स्थानों पर तेज हवाएं चली और बारिश होने लगी.

चने के बराबर ओले भी गिरे

नगर सहित जिले मेें अनेक स्थानों पर बारिश के साथ चने के बराबर ओले भी गिरे. हालांकि कुछ सेकेण्ड के लिए ही ओले गिरे. बारिश से कुछ समय के लिए मौसम में नमी तो आई किंतु एक बार फिर गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया.

कुरावर क्षेत्र में तेज आंधी चली

कुरावर एवं आसपास क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश भी हुई. कुरावर नगर एवं ग्राम मानपुरा, बोरखेड़ा, कोटरी कला, झुमका, जमुनिया, काकरिया, शाखा शामजी सहित अन्य जगहों पर काफी तेज आंधी चलना बताया जाता है.

अधिकतम तापमान 40 पर आया

मई माह के इन दिनों में राजगढ़ जिले का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहता आया है किंतु वर्तमान में आंधी, बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी है. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री पर रहा. जो कि एक दिन पूर्व 41.1 डिग्री पर था.

बिजली की लुकाछुपी जारी

नगर में दोपहर बाद से तेज हवा एवं मध्यम बारिश का सिलसिला शुरु हो गया. इस बीच कई बार बिजली गुल रही. बार-बार बिजली का आना-जाना चलता रहा. अधिकांश समय बिजली गुल रहने से मोाबाइल, इनवेटर डिस्चार्ज होने लगे.

 

Next Post

स्वच्छ भोपाल, सजग नागरिक: महापौर ने क्यूआर कोड से फीडबैक के लिए किया प्रेरित

Sun May 10 , 2026
भोपाल। राजधानी में अब स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान गति पकड़ता दिखाई दे रहा है जिसके चलते महापौर भी अब मैदान में उतर चुकी है. और वह शहर की जनता और कारोबारियों कॉलेज के छात्रों से फीडबैक ले रहीं है. इसी क्रम में महापौर ने एमएलबी कॉलेज की छात्राओं व प्राध्यापकों तथा […]

You May Like