स्वच्छ भोपाल, सजग नागरिक: महापौर ने क्यूआर कोड से फीडबैक के लिए किया प्रेरित

भोपाल। राजधानी में अब स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान गति पकड़ता दिखाई दे रहा है जिसके चलते महापौर भी अब मैदान में उतर चुकी है. और वह शहर की जनता और कारोबारियों कॉलेज के छात्रों से फीडबैक ले रहीं है. इसी क्रम में महापौर ने एमएलबी कॉलेज की छात्राओं व प्राध्यापकों तथा न्यू मार्केट में पार्किंग के कर्मचारियों, नागरिकों से स्वच्छता संवाद किया. साथ ही स्वच्छता की गतिविधियों से सक्रिय सहभागिता के साथ ही सकारात्मक सिटीजन फीडबैक स्वयं भी दर्ज कराने व अन्य लोगों को प्रेरित करने का आव्हान किया. महापौर ने अपने समक्ष ही क्यूआर कोड/लिंक के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक दर्ज करवाया. महापौर ने गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाने हेतु पानी के लिए सकोरा भी वितरित किए. इस मौके पर जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय अग्रवाल के अलावा रूचिका सचदेवा व अंजिता सबलोक के अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्राएं उपस्थित थीं.

 

Next Post

बाणसागर परियोजना जल निगम की बहुउद्देश्यीय 1872 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना में आर्थिक संकट

Sun May 10 , 2026
सतना : जिले की महत्वाकांक्षी 1872 करोड़ की बहुउद्देश्यीय बाणसागर नल जल परियोजना वर्तमान वर्तमान में आर्थिक संकटो से जूझ रही है. गुणवत्ता निगरानी के लिए तैनात एजेंसियों के कमर्चारी अधिकारियों को पिछले छह महीने से वेतन व भत्ते के बिना काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.विश्वसनीय […]

You May Like