
बीनागंज।श्री कृष्ण मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल बीनागंज को ईट राइट स्कूल का प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया एवं विधालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की
गुना जिले के 5 स्कूलों का चयन ईट राइट स्कूल के रूप में किया गया विधालय द्वारा कड़ी मेहनत कर बच्चों को ईट राइट के तहत कई सारी प्रतियोगिता एवं शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया साफ़ स्वच्छता का विशेष ध्यान देते हुए क्या हमको खाना चाहिए क्या नहीं इस प्रकार के कई प्रशिक्षण कार्यक्रम विधालय परिवार द्वारा किये गये उसके बाद विद्यालय को जिले का तीसरा ईट राइट स्कूल एवं चाचौडा-बीनागंज में पहला ईट राइट स्कूल के रूप में चयनित कर कलेक्टर किशोर कन्याल द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ईट राइट स्कूल का सर्टिफिकेट मिलने पर श्री कृष्ण मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य चंद्र कुमार यादव ने विधालय के सभी शिक्षकों की मेहनत एवं ईट राइट स्कूल कार्यक्रम की प्रभारी श्रेया यादव एवं उनकी टीम की मेहनत के कारण यह प्रमाण पत्र विधालय को मिला।
