ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न

ओंकारेश्वर, श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट की बजट बैठक शनिवार को ओंकारेश्वर के प्रसादालय के हाल में आयोजित हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट, मंदिर व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, पुनासा एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट श्री पंकज वर्मा, प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े सहित मंदिर ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने आगामी सिंहस्थ पर्व को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यो को समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Next Post

ब्रिक्स के दो दशक पूरे, स्मारक डाक टिकट जारी

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) भारत, ब्राजील, रूस और चीन के साथ 2006 में शुरु हुए ब्रिक सहयोग के दो दशक पूरे होने के अवसर पर शनिवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर दो स्मारक डाक टिकट जारी किये गये। स्मारक डाक टिकटों पर ‘ब्रिक्स : सहयोग के […]

You May Like