नवरात्रि में दतिया में चाचा ने किया भतीजी के साथ दुष्कर्म

दतिया: दतिया से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां कन्या भोज में शामिल होने जा रही एक 10 साल की मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि यह दरिंदा इस मासूम का रिश्ते में चाचा है। इसने षड्यंत्रपूर्वक सुनसान जगह पर ले जाकर अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बनाया। दतिया के दुरसड़ा के गाँव में कन्या भोज में शामिल होने के लिए यह मासूम बालिका जा रही थी।

घटना के बारे में बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और बेटे बेटी के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां कन्या भोज में शामिल होने गए थे और इसी दौरान उसका मुंह बोला देवर जब वहां से गुजरा तो उसने अपनी बेटी को देवर रवि अहिरवार की बाइक पर बिठा दिया। कुछ देर तक दोनों साथ ही चले। इसी बीच महिला अपने पति के साथ भांडेर में एक परिचित के यहां रुक गए और रबी अहिरवार उसकी बेटी को लेकर आगे निकल गया।

रवि के इरादे अपनी भतीजी को लेकर सही नहीं थे और उसको मौका मिल गया और उसने मौका देखते ही उस मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। नहर किनारी झाड़ियों में वह मासूम को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी दरिंदगी इतने पर ही खत्म नहीं हुई उसने मासूम को नहर में फेंक देने की धमकी तक दी लौटने पर जब मासूम ने अपनी बात माँ को बताई तो माँ ने पुलिस थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

नवरात्रि में यात्रियों के लिए रेल का तोहफा: महू–रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

Sun Sep 28 , 2025
इंदौर: त्यौहारी सीजन और नवरात्रि के पावन अवसर पर रेलवे ने इंदौर और रीवा के यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू की है. लंबे समय बाद महू–इंदौर–रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है. यह ट्रेन आज, 28 सितंबर, रविवार से अंबेडकर नगर महू से प्रस्थान करेगी.रेलवे जनसंपर्क […]

You May Like