इंदौर: त्यौहारी सीजन और नवरात्रि के पावन अवसर पर रेलवे ने इंदौर और रीवा के यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू की है. लंबे समय बाद महू–इंदौर–रीवा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है. यह ट्रेन आज, 28 सितंबर, रविवार से अंबेडकर नगर महू से प्रस्थान करेगी.रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी. ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार है: रीवा–महू स्पेशल नम्बर 01704, 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक हर शनिवार को रीवा से चलेगी. रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को दोपहर 2:15 बजे इंदौर व 3:05 बजे महू पहुंचेगी.
महू–रीवा स्पेशल नम्बर 01703: 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक महू से प्रत्येक रविवार को रात 9:20 बजे चलेगी. रात 9:45 बजे ट्रेन इंदौर आएगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे रीवा पहुंचेगी. ट्रेन महू और रीवा के बीच सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमला-पति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा की योजना के अनुसार टिकट बुकिंग पहले से कर लें और सुरक्षित यात्रा करें.
