दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक; मोदी भी हुए शामिल

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शुक्रवार देर शाम यहां पार्टी मुख्यालय पर एक अहम बैठक बुलाई गयी जिसमें बाकी उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लिये जाने की उम्मीद है।

पार्टी दिल्ली की 70 विधान सभा सीटों में से 29 के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नयी विधान सभा के चुनाव की गजट अधिसूचना आज जारी हो चुकी है और नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे। भाजपा सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में दिल्ली विधानसभा की बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवार तय किए जाएंगे।

भाजपा द्वारा अब तक घोषित 29 प्रत्याशियों में बाहरी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का भी नाम है। पार्टी ने श्री वर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उतारा है।

मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी टक्कर देंगे ।

Next Post

सुदूर आकाशगंगा के जुड़वा ‘ब्लैक होल’ की एक्स-रे में लौह-तत्व उत्सर्जन के चिह्न खोजे वैज्ञानिकों ने

Fri Jan 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) भारत के खगोल वैज्ञानिकों ने धरती से 75 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा में एक चर्चित बाइनरी ब्लैक होल की एक्स-किरणों में लौह-उर्त्सन के चिह्न देखें हैं जिससे उस ब्लैक-होल प्रणाली के गुणों के अध्ययन में आसानी होगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की एक […]

You May Like