ग्वालियर:रेलवे मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने ग्वालियर आकर ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर स्टेशन का पुनर्निर्माण हो रहा है। यह कार्य रेलवे मंडल में प्राथमिकता पर हो रहा है। इसी को लेकर वे ग्वालियर आए और विकास कार्य कहां तक पहुंच गया है.
जिस हिसाब से हमने इसकी प्लानिंग की है, उस हिसाब से हम चल पा रहे हैं या नहीं, विकास कार्य में कोई कमी पेशी तो नहीं है, इसके साथ-साथ ग्वालियर से जो गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है उनका भी निरीक्षण किया गया। एक सेफ्टी संवाद भी आयोजित किया गया जिसमें ग्वालियर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
