महिला सहित तीन बांग्लादेशी संदेही पकड़े, लगातार मिल रहे बांग्लादेशियों ने बढ़ाई सुरक्षा की चिंता

ग्वालियर: ग्वालियर में बांग्लादेशियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोग पकड़े है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए संदेही बांग्लादेश के रहने वाले हैं और वे चोरी छिपे बॉर्डर पार कर दिल्ली के रास्ते ग्वालियर तक पहुँचे हैं। ग्वालियर में बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि किसी बड़ी घटना से बांग्लादेशियों के जुड़े होने की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, फिर भी बांग्लादेशियों का इस तरह शहर में रहना कहीं न कहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

जो जानकारी निकल के आ रही है उसके अनुसार पकड़े गए ये बांग्लादेशी किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस और सुरक्षा विभाग ने अब इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।हालांकि अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इनकी नागरिकता की पुष्टि नहीं की है लेकिन इनकी नागरिकता को लेकर संदेह भी जाहिर किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इनके बांग्लादेशी होने की बात कही है। पकड़े गए ये संदिग्ध किस देश के हैं? इनकी नागरिकता कहाँ की है? इसके सम्बन्ध में सही जानकारी पूरी जांच के बाद ही निकलकर आएगी।

Next Post

कार सवार ने घर से चुराया अखबार तो थाने में कर दी शिकायत, अनोखा मामला चर्चा में

Thu Nov 13 , 2025
शिवपुरी:चोरी के तमाम अजीबोगरीब मामले सुने होंगे। ऐसे भी कई मामले सुने होंगे जिसमें कोई छोटी सी चीज़ की चोरी पर भी मामला गर्मा गया हो। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी से निकलकर आ रहा है जहां प्रतिदिन घर पर आने वाला अखबार घर के दरवाजे से चोरी हो जाता […]

You May Like