शनिवार रात में 1235 बदमाशों की हुई जांच, 635 पर कार्रवाई
इंदौर: शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश और एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, शनिवार रात को शहरभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1235 बदमाशों की जांच की, जिनमें से 635 अपराधियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रमुख कार्रवाइयाँ:
वांछित अपराधियों पर शिकंजा
318 से अधिक लंबित वारंटों का तामील, जिनमें 85 स्थायी, 84 गिरफ्तारी और 149 जमानती वारंट शामिल हैं।
171 समंस भी तामील कराए गए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
185 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान।
सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।
अवैध शराब सेवन पर सख्ती
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 05 प्रकरण दर्ज।
अपराधी प्रवृत्ति के बदमाशों की धरपकड़
216 गुंडे-बदमाश, 73 नकबजन, 35 लुटेरे, 122 चाकूबाज, 9 ड्रग पैडलर और 120 निगरानीशुदा बदमाशों की जांच।
25 जिलाबदर अपराधियों व रासुका के तहत बदमाशों पर कार्रवाई।
महिला अपराधियों और उपद्रवियों पर नजर
महिलाओं से जुड़े अपराधों और वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ करने वाले अपराधियों की जांच।
सख्त कानूनी कार्रवाई:
127 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जिनमें बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज।
आगे भी जारी रहेगा पुलिस का अभियान
पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों को सख्त हिदायत देते हुए डोजियर भरवाए और भविष्य में अपराध न करने की चेतावनी दी।
