जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत वृन्दावन नगर मोड के पास चाकू अड़ाकर युवक का मोबाइल लूटने वाले आधा दर्जन लुटेरो को पुलिस ने दबोच लिया है जिनमेें से पांच बालक है। टीआई नीलेश दोहरे ने ताया कि दीपक कुमार रैकवार निवासी वृन्दावन नगर कंटगी रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब मदर टेरेसा मेन रोड से लौट रहा था
जैसे ही वृन्दावन नगर मोड के पास दो बाइकों से बदमाश पहुंचे जिनमें से एक ने चाकू अड़ाकर उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए सागर बर्मन पिता राजेश बर्मन 19 वर्ष निवासी बजरंग नगर कमरेता थाना माढोताल व अन्य पांच बालकों को धरदबोचा। जिनके कब्जे से चाकू, 2 मोटरसाईकिल व लूटा हुया मोबाईल जप्त किया गया है।
