जबलपुर: सिविल लाइन स्थित एक पैथोलॉजिस्ट लैब में काम करने वाली महिला कर्मचारी का शादी का झांसा देकर एक युवक उसकी आबरू लूटता रहा, अब जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक मूलत: मैहर निवासी युवती 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2020 में सिविल लाइन स्थित पैथोलॉजिस्ट लैब में काम करती थी, जहां ब्लड टेस्ट कराने के लिए दमोहनाका निवासी यश सोनी पहुंचा था, जिससे उसकी पहचान हो गई और दोस्ती हो गई।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान यश ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। अक्टूबर 2020 को यश गोरखपुर में उसके किराए के मकान में पहुंंचा जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का बोलने पर कहता था कि 2025 में कर लेगा। इसके बाद वे रामपुर शक्ति भवन के पास किराए के मकान में रहने लगी थी, जहां पर भी यश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसे डराने धमकाने लगा।
