किसानों ने मांगा अतिवृष्टि से प्रभावित फसल का मुआवजा

सीहोर। ग्राम झागरिया जेटली, बराडिय़ा, अतरालिया जेटली सहित दो दर्जन गांवों के किसानों ने मंगलवार को मनीष मेवाड़ा के नेतृत्व में विरोध रैली निकाली. उन्होंने सर्वे करने पर्याप्त मुआवजा राशि और बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग की. किसानों ने बताया कि अतिवृष्टि और खेतों में पानी भराने से सोयाबीन की फसल सड़ गल कर खराब हो चुकी है. अनेक किसान अपने हाथों में सोयाबीन की खराब हुई फसल के पौधे लेकर भी पहुंचे थे. प्रदर्शन में यश यादव, बल्लू पटेल, राहुल मीणा, जगदीश मीणा, विजय सिंह, अजब सिंह, गोलू पटेल, जवारी मीणा, मनोहर मीणा, प्रेम नारायण मीणा, राधेश्याम अहिरवार, रोहित मीणा, अमर सिंह मीणा मनोहर मीणा, आकाश मीणा, सुनील मीणा, अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

Next Post

नपाध्यक्ष राठौर ने पार्षदों को सौंपे दीपक

Wed Sep 16 , 2026
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर सीवन नदी घाट पर आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी. इस दौरान पार्षदों को दीपक वितरित […]

You May Like