नपाध्यक्ष राठौर ने पार्षदों को सौंपे दीपक

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर सीवन नदी घाट पर आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी. इस दौरान पार्षदों को दीपक वितरित कर प्रत्येक बूथ और परिवार तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए. नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि आशीर्वाद का दिया केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं को व्यक्त करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि सीवन नदी घाट पर हजारों दीपों की रोशनी से शहर की एकजुटता और उत्साह का संदेश जाएगा.

Next Post

सेवा-संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक

Wed Sep 16 , 2026
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा-संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर बालागुरु के ने अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावना को […]

You May Like