नर्मदा जल के साथ देववृक्ष ले जाना प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश: प्रहलाद पटेल

जबलपुर। आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली 16वीं संस्कार कावड़ यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, महापौर अन्नू सिंह, निगमाध्यक्ष रिंकू विज, आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में यात्रा की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिम्मेदारियां तय की गईं।

धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का अभियान

इस मौके पर मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा की संस्कार कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और जल संरक्षण का जनअभियान है। उन्होंने कहा की इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रत्येक कावड़िया एक ओर मां नर्मदा का पवित्र जल और दूसरी ओर देवस्वरूप पौधा लेकर चलता है। इससे भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचता है। उन्होंने पिछले वर्ष यात्रा में शामिल होने के अनुभव साझा करते हुए इसे अपना सौभाग्य बताया और विश्वास जताया की इस बार भी यात्रा नए आयाम स्थापित करेगी।

35 किलोमीटर की यात्रा, एक लाख से अधिक कावड़ियों की तैयारी

आयोजन समिति के सदस्य राजेश यादव ने बताया की यात्रा 10 अगस्त को ग्वारीघाट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए खमरिया स्थित कैलाशधाम मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। लगभग 35 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में इस वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सफाई और स्वागत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पौधों के संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर

बैठक में इस बात पर विशेष मंथन किया गया की कावड़ियों द्वारा यात्रा के दौरान ले जाए जाने वाले पौधों का संरक्षण किस प्रकार सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का मूल उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके। आयोजन समिति के सदस्य राजेश यादव ने बताया की करीब 16 वर्ष पहले लगभग 500 श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज प्रदेश की सबसे बड़ी और विशिष्ट कावड़ यात्राओं में शुमार हो चुकी है।

बैठक में ये रहे उपस्थित

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, महापौर अन्नू सिंह, निगमाध्यक्ष रिंकू विज,विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पाण्डे समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवमसंस्कार कावड़ यात्रा आयोजन समिति के शिव यादव ,नीलेश रावल पदाधिकारी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका, पति और बेटे समेत 7 पकड़ाए 

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी पन्नी मोहल्ला स्थित एक रिहायशी मकान में लंबे समय से चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से रैकेट की मुख्य संचालिका, उसके पति, बेटे और तीन ग्राहकों को रंगे हाथों पकड़ा है। इसके साथ […]

You May Like