सरई बाजार में लगा जाम में धौहनी विधायक भी फसे

सरई। सरई मुख्य बाजार के तिराहा में आज शुक्रवार की दोपहर के वक्त लम्बा जाम लग गया। आलम यह था कि वाहनों के हॉर्न बजते रहे, वाहन चीटियों के चाल में चलते रहे, लेकिन उसका कोई असर नही दिखा, हालात यह हैं कि करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा है और इस जाम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम भी फसे रहे। हालांकि यहां जाम लगना कोई नई बात नही है। आये दिन जाम लगता रहता है। वहीं सरई पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद जाम छुट पाया है। इस दौरान एम्बुलेंस वाहन भी जाम में फसी रही।

Next Post

छात्राओं के कम उपस्थिति से संभागायुक्त रीवा नाराज

Fri Oct 23 , 2026
सिंगरौली । नगर परिषद बरगवां में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल होने आए रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने छात्रावास में सौर ऊर्जा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अक्षय ऊर्जा अधिकारी […]

You May Like