
सागर। सागर जिले के बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों में आरोपियों की गिरफतारी कर उनकी शराब निर्माण एवं विक्रय का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा किया गया है।बरेठी मदिरा दुकान के लाईसेसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत यकुर निवासी बण्डा के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण के मुख्य आरोपी करणी सेना का संभागीय अध्यक्ष चन्दू उर्फ चन्द्रभान पिता द्वारका सिंह राजपूत निवासी ग्राम ततरवारा थाना बण्डा के बाड़े से 1 आरोपी के मक्का के खेत से कुल 164 सागर गोल्ड कपनी एवं प्लेन मदिरा खाली क्वार्टर, 27 लीटर अमानक शराब के साथ क्वार्टर के ढक्कन करीब 170, लेवल 150, शराब मापने का यंत्र, फेवीकाल, टेप, ब्लेड भरने की छोटी बडी दो चुग्गी एवं 11 कार्टून के गत्ता आदि साम्रगी जप्त की गई। थाना बण्डा अंतर्गत कुछ ग्रावों में शराब के सेवन से लोगो की मृत्यु हो गई है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना में आहत इलाजरत के प्रभावित गांव में निवासरत लोगों से पूछताछ की गई।
चंदभान राजपूत उर्फ चंदू राजपूत निवासी ततरवारा छापरी निवासी शिवान्जय राजपूत का रिश्तेदार है, शिवान्जय राजपूत, बरेठी मंदिरा दुकान के लाईसेसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के संपर्क में था, लाईसेसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर, अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा पिता सुरेश लखेरा हाल निवासी गंगापुरम कालोनी थाना कोतवाली जिला ललितपुर, मूल निवास ग्राम महेवा थाना ओरछा रोड जिला छतरपुर के संपर्क में था, जिससे उससे शराब बनाने का फामूला प्राप्त कर शराब बनाना सीखा था। चन्दू राजा निवासी ततरवारा के मक्के के खेत पर मनीष लोधी एवं रवि लखेरा द्वारा उपलब्ध कराई गई स्प्रेट, बारदाना, रेपर इत्यादि साम्रगी उपलब्ध कराये जाने पर चन्दू राजपूत, शिवान्जय, मनीष लोधी द्वारा 50 पेटी अवैध नकली शराब सागर गोल्ड के नाम से तैयार की थी। उक्त शराब को शिवान्जय राजपूत, मनीष लोधी एवं चन्दू राजपूत के द्वारा ग्राम नौराज, गूगरा, पाटन, छापरी तथा आसपास के कुछ गांव में सेल्समेन के माध्यम से सप्लाई की थी। घटना के समय पुलिस दविश की सूचना मिलने पर चंदू राजा व उसके घर वालों ने अवैध शराब और निर्माण साम्रगी को जलाकर नष्ट किया था। बण्डा के अपराध में जप्त शराब की मात्रा कुल 62.4 लीटर जप्त की गई है, आरोपी जुझार सिंह लोधी निवासी बौराज थाना बण्डा से 43.2 लीटर जप्त की गई है। विनायका के अपराध में जप्त शराब की मात्रा कुल 189.72 लीटर में से मुख्य आरोपी चन्दू उर्फ चन्द्रभान सिंह राजपूत निवासी ततरवारा थाना बण्डा 147.6 लीटर जप्त की गई है।मनोहर पिता गुलझार लोधी निवासी ग्राम नौराज चौकी गूगरा थाना बण्डा ,दिनेश पिता गुलाबसींग लोधी निवासी ग्राम नौराज चौकी गूगरा थाना बण्डा, जुझार पिता बिजेन्द्र सींग लोधी निवासी नौराज चौकी गूगरा थाना बण्डा, राजा पिता आचार सिह लोधी निवासी ग्राम गूगरा चौकी गूगरा थाना बण्डा,अनिकेत पिता जाहरसीग गंधर्व निवासी गंभीरिया थाना मकरोनिया,रविन्द्र पिता पहाड़ सीग निवासी ग्राम बसगोई थाना कोतवाली जिला टीकमगढ, आकाश पिता चन्द्रभान राय निवासी ग्राम सौरई थाना मडावरा जिला ललितपुर, गोविन्द्र पिता गुलझार लोधी निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा को गिरफ्तार किया है।थाना विनायक में गिरफतार आरोपी अरविन्द्र पिता आशाराम यादव निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका, भगवान सिह पिता देवीसिह लोधी निवासी ग्राम पाटन याना विनायका, मानसिह पिता बिहारी अहिरवार निवासी ग्राम पाटन याना विनायका, चन्द्रभान उर्फ चंदू पिता द्वारका सिंह राजपूत नि. ग्राम ततखारा याना बण्डा धर्मेन्द्र पिता भुजबल राजपूत निवासी ग्राम ततरवारा चौकी गूगरा याना बण्डा, सोहन पिता उमराव राजपूत निवासी ग्राम ततरवारा चौकी गूगरा थाना बण्डा, रोहित पिता उत्तम शिवहरे निवासी महराजा कॉलेज के सामने छतरपुर थाना कोतवाली जिला छतरपुर, राघवेन्द्र पिता सोहन राजपूत निवासी ततरवारा को गिरफ्तार किया है।
फरार आरोपी संदीप लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर पिता कोमल प्रसाद लोधी निवासी चण्डा, रवि लखेरा पिता सुरेश लखेरा निवासी ग्राम महेवा थाना ओराख रोड जिला छतरपुर शिवान्जय बकुर निवासी छापरी थाना बण्डा की तलाश की जा रही है।बरेठी मदिरा दुकान के लाईसेसी मनीष लोधी उर्फ यशवंत लोधी निवासी बण्डा एवं रवि लखेरा पिता सुरेश लखेरा निवासी ग्राम निवासी महेवा जिला छतरपुर की गिरफतारी हेतु 20-20 हजार रूपये की ईनाम उद्घोषणा की गई है। एवं शेष आरोपीयों की गिरफतारी हेतु 10-10 हजार रूपये की ईनाम उद्द्घोषणा की गई है।
