स्वामी विवेकानंद के व्यक्तिव की पूरी दुनिया करती है प्रशंसा

सिंगरौली। हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हम स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण कर उनका स्मरण कर रहे हैं। हमारा देश राजा-महाराजो का देश रहा है, फिर भी हमने उनके सद्कर्मों एवं उनके सद्गुणों की पूजा की है। हमें हमेशा उन्हें एवं उनके सद्कर्मों का स्मरण करना चाहिए। साथ ही उनके सद्गुणों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तिव की पूरी दुनिया प्रशंसा करती है एवं उनके कर्मों से प्रेरणा लेती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा की स्थापना महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा पाने का एक अवसर है। उन्होंने प्रशासन एवं जनता से अपील करते हुये कहा कि स्वामी विवेकानंद की जन्म एवं पूर्णिया तिथि को एक बड़ी अवसर की तरह मनाए, ताकि समाज को उनके जीवन को जानने एवं उससे सीख लेने का अवसर मिले। तोमर ने कहा कि शिकागो के धर्म सम्मेलन में उनके द्वारा रखे गए हिंदुत्व जीवन के विचारों से नव जवानों को प्रेरणा लेने चाहिए और उनके विचारधारा पर चलकर इस देश को 2047 तक विकसित भारत बनने की पहल में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40 में स्थित सर्किट हाउस चौराहा के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य अतिथि में एवं राज्यमंत्री राधा सिंह, विशिष्ट अतिथि में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, ननि महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चन कर स्वामी विवेकानंद के मूर्ति का अनावरण किया गया।

Next Post

बिजली कटौती पर भाजपा का प्रतिनिमण्डल DE से मिला

Tue May 27 , 2025
  कुक्षी।कुक्षी नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में भीषण गर्मी व बेमौसम बरसात के दौरान लगातार बढ़ती जा रही बिजली समस्या ,वोल्टेज की समस्या अघोषित विद्युत कटौती,नवीन स्वीकृत ग्रिड का चयनित स्थल पर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करवाने आदि समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज […]

You May Like