वैभव के तूफानी 144 से भारत ने बनाये 297/4

दोहा, 14 नवंबर (वार्ता) सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 144 रन की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 297 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

सूर्यवंशी ने मात्र 42 गेंदों में 11 चौके और 15 छक्के उड़ाते हुए 144 रन ठोके। उन्होंने नमन धीर (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 163 रन की बड़ी साझेदारी की। सूर्यवंशी 13वें ओवर में जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 195 रन पहुंच चुका था।

कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 83 रन बनाये जिससे भारत 20 ओवर की समाप्ति तक 297 रन पर पहुंच गया।

 

Next Post

ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में जीता करियर का पहला व्यक्तिगत विश्व चैम्पियनशिप पदक

Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवम्बर (वार्ता) पूर्व एशियाई, मिक्स्ड टीम और जूनियर विश्व चैम्पियन ईशा सिंह ने शुक्रवार को काहिरा के ओलंपिक शूटिंग रेंज में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल ओलंपिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने शानदार करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। ईशा ने फाइनल में 30 […]

You May Like