नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

दिल्ली (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को यहां राष्ट्रीय कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

श्री कुमार की ओर से चुनाव अधिकारी को दो सेटों में नामांकन पत्र सौंपे गये। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने श्री कुमार का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े को सौंपा। इस मौके पर हालांकि श्री कुमार उपस्थित नहीं थे। श्री कुमार के नामांकन दाखिल करने के दौरान श्री झा, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह ‘ गांधी ‘ तथा पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

श्री झा ने कहा, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्री कुमार ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया गया है। पहले सेट में मैं (संजय झा) खुद प्रस्तावक हूं, जबकि श्री विजय चौधरी भी प्रस्तावक के रूप में शामिल हैं।”

वहीं, श्री हेगड़े ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 22 मार्च, तक चलेगी.। उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अन्य उम्मीदवार पर्चा दाखिल नहीं करता है, तो श्री कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। हालांकि, अगर कोई अन्य नामांकन आता है, तो नियमानुसार चुनाव कराए जाएंगे।

 

 

Next Post

भुवनेश्वर नगर निगम का वैश्विक स्थिरता और नवाचार पुरस्कार 2026 के लिए हुआ चयन

Fri Mar 20 , 2026
भुवनेश्वर, (वार्ता) भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) को जलवायु-अनुकूल, नवीकरणीय जल बुनियादी ढांचे और मल-कीचड़ प्रबंधन तथा संसाधन पुनर्प्राप्ति में अपने अभिनव प्रयासों की पहचान के रूप में ‘वैश्विक स्थिरता और नवाचार पुरस्कार 2026’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 24 मार्च को नयी दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह […]

You May Like