उपराष्ट्रपति ने संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय का निरीक्षण किया

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।

श्री राधाकृष्णन के इस दौरे की जानकारी आधिकारिक एक्स पोस्ट पर दी गयी। इसमें कहा गया है कि श्री राधाकृष्णन राज्यसभा सचिवालय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले और राज्यसभा के सुचारू एवं प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समर्पण एवं पेशेवर कौशल के साथ योगदान जारी रखने, संसदीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री राधाकृष्णन के निरीक्षण में टेबल ऑफिस, विधायी अनुभाग, प्रश्न शाखा, सदस्य वेतन एवं भत्ते शाखा, सदस्य सुविधा अनुभाग, विधेयक कार्यालय, सूचना कार्यालय, लॉबी कार्यालय और संवाददाता शाखा जैसे प्रमुख अनुभाग शामिल थे।

 

Next Post

लोक निर्माण मंत्री ने की उमरिया गौशाला में गोवर्धन पूजा

Tue Oct 21 , 2025
जबलपुर। भारतीय संस्कृति एवं पंरपराओं तथा प्रकृति के सरंक्षण और पशुधन संवर्धन के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज यहाँ उमरिया स्थित गौशाला में पूरे विधि विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।