लोक निर्माण मंत्री ने की उमरिया गौशाला में गोवर्धन पूजा

जबलपुर। भारतीय संस्कृति एवं पंरपराओं तथा प्रकृति के सरंक्षण और पशुधन संवर्धन के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज यहाँ उमरिया स्थित गौशाला में पूरे विधि विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष वरकड़े एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज भी उनके साथ थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने जबलपुर और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी तथा उनकी उन्नति एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की। स्वामी नृसिंह दास जी महाराज और संत ज्ञानेश्वरी दीदी के सान्निध्य में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रजनी सुरेंद्र साहू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अभय सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, संदीप जैन भी मौजूद थे।

Next Post

तीन घंटे में दिखी स्वच्छता की चमक

Tue Oct 21 , 2025
जबलपुर। दीपावली के त्यौहार के बाद मंगलवार की सुबह शहर की सड़कें साफ-सुथरी दिखाई दीं। पहली बार ऐसा हुआ कि नगर निगम के दो हजार से अधिक सफाई सैनिकों ने रात 3 बजे से मोर्चा संभाला और सूरज निकलने के पहले सड़कों को चकाचक कर इतिहास बना दिया। दीपावली के […]

You May Like