निलम्बन नोटिस दिए जाने पर पटवारी लामबंद: मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ब्यावरा। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें कहा गया कि जिले में पदस्थ पटवारियों को बिना सुने ही अकारण निलम्बित किया जा रहा है,

जीरापुर, नरसिंहगढ़, सुठालिया, खिलचीपुर, तहसील सुठालिया में पटवारियों को निलम्बन का नोटिस जारी किया गया है. जिसमें न्याय संगत सुनवाई का अभाव रहा.

पर्याप्त सुनवाई का अधिकार प्राकृतिक न्याय का एक मौलिक सिद्धांत है. किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई निर्णय लेने से पूर्व पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाये. यह निषपक्ष प्रक्रिया का हिस्सा है. जिले में पदस्थ पटवारियों की सेवा अवधि 10 से 20 वर्ष हो जाने के उपरान्त भी प्रथम/द्वितीय समयमान वेतनमान का लाभ आज दिनांक तक नही दिया गया है. सिंचाई संघणना, कृषि संगणना, स्वामित्व योजना का मानदेय भुगतान किया जाये. फार्मर आईडी अधिकांश कृषकों की बनाई जा चुकी है इसके बाद भी फार्मर आईडी से शेष कृषको की सूची में उनका नाम आ रहा है, जिससे जिले के प्रतिशत में गिरावट आ रही है. सार्थक ऐप पर उपस्थिति की बाध्यता समाप्त की जाये आदि मांगे शामिल है. उपरोक्त विषयों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है.

Next Post

बॉर्डर 2 में देशभक्ति का नया जोश: 1971 की जंग में फिर गरजे सनी देओल, युवाओं के साथ बनी नई ब्रिगेड

Fri Jan 23 , 2026
मुंबई। 1971 के ऐतिहासिक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर देशभक्ति का जज्बा बड़े पर्दे पर लेकर आई है। निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल की दमदार वापसी को नई पीढ़ी के सितारों वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान […]

You May Like