सतना: सांसद शनिवार को राहुल यादव पिता मोतीलाल यादव उम्र 35, वीरेंद्र यादव पिता जगदीश यादव उम्र 38 व कृष्ण कुमार पिता रामदास यादव उम्र 28 तीनों निवासी ग्राम पंचायत खरमसेड़ा के यहां पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्वांजलि देकर शोकाकुल परिवारजनों से मिल उनको ढाढ़स बंधाया। सांसद ने ग्रामीणों व पीडि़त परिवार से घटना की पूरी जनकारी ली और जाना कि आखिर तीन लोगों की मौत कैसे हो गई और सुरक्षा में कहां चूक हुई।
खरमसेड़ा की घटना हृदय विदारक है:सांंसद
सतना सांसद गणेश सिंह ने अमरपाटन के खरमसेड़ा की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम खरमसेड़ा में एक गौवंश को बचाने के लिए एक-एक करके यादव परिवार के 5 लोग कुएं में गए जहां जहरीली गैस ने उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी, पांच लोगों में से तीन लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक पूरे क्षेत्र में व्याप्त है एक व्यक्ति किसी तरह से बाहर निकलने में सफल रहा है और एक व्यक्ति अस्पताल में इलाज करा रहा है, मैं पीडि़त परिवार जनों से मिला उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिया तथा सहायता परिवार जनों को उपलब्ध कराई जाए, सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी इस घटना से अवगत कराया गया, घटना गंभीर थी थोड़ी भी सावधानी अगर बरती गई होती तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी, मेरी गहरी शोक संवेदना है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
