कथित दुर्व्यवहार के बारे में ‘गंभीर शिकायत’ के बाद न्यू साउथ वेल्स खिलाड़ी पर लगा प्रतिबंध

न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया), 15 दिसंबर (वार्ता) युवा खिलाड़ियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की एक गंभीर शिकायत के बाद न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के एक क्रिकेटर पर किसी भी स्तर पर खेलने पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी खबर के अनुसार, एनएसडब्ल्यु और एक टी-20 टीम के लिए खेल चुके एक खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन बोर्ड की एक आपात बैठक के बाद रद्द कर दिया गया है। यह संवेदनशील मामला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है, “एक गंभीर शिकायत के बारे में पता चलने के बाद क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स बोर्ड ने तुरंत प्रभाव से एक खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। नतीजतन, उसे क्रिकेट से जुड़े सभी मामलों में शामिल होने से अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। जब तक जांच चल रही है, हम इस मामले पर और टिप्पणी नहीं कर सकते।”

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में बताया कि यह शिकायत खिलाड़ी के सिडनी ग्रेड क्लब से आई थी और यह हाल ही में की गई थी।

 

 

 

Next Post

सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा मंगलवार को

Mon Dec 15 , 2025
ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), 15 दिसंबर (वार्ता) द बेस्ट फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कतर की राजधानी दोहा में आयोजित एक विशेष समारोह में मंगलवार को होगी। कल होने वाले इस समारोह का सीधा प्रसारण फीफाडॉटकॉम पर स्थानीय समय के अनुसार 20 बजे किया जाएगा। अहमद बिन अली स्टेडियम […]

You May Like