LTT से सुल्तानपुर के लिए चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन,RKMP और इटारसी रुकेगी

भोपाल: रेलवे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 04212 और 04211 सुल्तानपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सुल्तानपुर साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 8-8 ट्रिप में चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी.
ट्रेन का स्टापेज और समय
गाड़ी संख्या 04212 सुल्तानपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 05 मई से 23 जून तक प्रत्येक सोमवार को सुल्तानपुर स्टेशन से सुबह 4 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:30 बजे बीना, रात 20:00 बजे रानी कमलापति, रात 22:20 बजे इटारसी एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 14:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

इसी तरह गाड़ी संख्या 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सुल्तानपुर विशेष ट्रेन 06 मई से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 16:35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 6 बजे इटारसी, 07:45 बजे रानी कमलापति, 10:50 बजे बीना एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद उसी दिन रात 23:00 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचेगी. यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सुल्तानपुर, लखनऊ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ओरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं., बीना जं., रानी कमलापति, इटारसी जं., खंडवा जं., भुसावल जं., नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जं., ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी

Next Post

254 रक्तदाताओं ने मानव एकता दिवस पर किया रक्तदान

Fri Apr 25 , 2025
भोपाल:शहर के जहांगीराबाद स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर सम्पन्न हुआ. रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मानव एकता दिवस पर बैरागढ़ ब्रांच के संयोजक महात्मा महेश वीधानी की हाजरी […]

You May Like