भोपाल:शहर के जहांगीराबाद स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर सम्पन्न हुआ. रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. शिविर प्रारंभ होने से पूर्व मानव एकता दिवस पर बैरागढ़ ब्रांच के संयोजक महात्मा महेश वीधानी की हाजरी में सत्संग संपन्न हुआ.
निरंकारी मिशन द्वारा प्रेम और भाईचारे की भावना को लेकर ‘मानव एकता दिवस’ मनाया गया. प्रति वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में शिविर का आयोजन किया जाता है. यह दिन केवल पुण्य स्मरण का अवसर नहीं, अपितु मानवता, सौहार्द और एकत्व की भावनाओं का एक आत्मिक संगम है.
संस्था द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर मिशन द्वारा देशभर में रक्तदान की प्रेरक श्रृंखला आरंभ होती है, जो निःस्वार्थ सेवा भावना की सामूहिक जागृति का स्वरूप बनकर पूरे वर्ष समाज में प्रवाहित होती रहती है. सम्पन्न हुए रक्तदान शिविर की सुंदर व्यवस्थाएं क्षेत्रीय संचालक महात्मा अखिलेश यादव और सेवा दल के अधिकारियों ने भूमिका निभाई.
