हड़ताल: हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर पर नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधा

सीहोर: टाउन हाल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत भीषण गर्मी में भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक विजय टक्कर और आरबीएसके के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लोकेश दबे आदि के नेतृत्व में हड़ताल के पहले आतंकवाद की घटना में मृतकों को श्रद्धांजली अर्पित की गई और इस हमले की निंदा की.

कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा और सामान्य प्रशासन विभाग की संविदा नीति के अनुसार एनएचएम कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी. अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण जिले भर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हुई.

हड़ताल के चलते जिले के 162 हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर पर ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल सकी. इसी तरह जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 3 सिविल अस्पतालों एवं जिला चिकित्सालय में भी स्वास्थ संवाएं प्रभावित हुई. जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई, तब जाकर मरीजों को उपचार मिल सका, लेकिन आने वाले दिनों में यह व्यवस्था और ज्यादा बिगड़ सकती है. कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं. सुबह 10 बजे जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी टाउन हाल के बाहर धरने पर बैठे और आंदोलन की रणनीति बनाई.

Next Post

विधायक राय बोले PM ने किया पाकिस्तान पर करारा प्रहार

Fri Apr 25 , 2025
सीहोर: पहलगाम में हुए घटनाक्रम से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में अटल चौक से कोतवाली चौराहा तक आतंकवाद के खिलाफ विरोध रैली निकाल कर पाकिस्तान का पुतला जलाया. विधायक सुदेश राय ने कहा प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए सिंधु नदी जल समझौता […]

You May Like