विधायक राय बोले PM ने किया पाकिस्तान पर करारा प्रहार

सीहोर: पहलगाम में हुए घटनाक्रम से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में अटल चौक से कोतवाली चौराहा तक आतंकवाद के खिलाफ विरोध रैली निकाल कर पाकिस्तान का पुतला जलाया. विधायक सुदेश राय ने कहा प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए सिंधु नदी जल समझौता तोड़ दिया है.

जिससे पाकिस्स्तान अब पानी को तरस जाएगा और हिन्दुस्तान आने वाले पाकिस्तानियों को वीजा भी नहीं मिलेगा. सरकार ने अटारी वाघा बार्डर भी बंद कर दिया है भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. श्री राय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर सख्त सेना के द्वारा कड़ा एक्शन लेने के संकेत भी दिए हैं.

Next Post

कटौती: गुस्साए लोगों ने बिलकिसगंज बिजली ऑफिस का किया घेराव

Fri Apr 25 , 2025
सीहोर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने बिलकिसगंज विद्युत केंद्र का घेराव कर कटौती के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रबंधक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा.ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से रात्रि 12 से लेकर 2 बजे रात तक कटौती की […]

You May Like