युवाओं को समय के साथ खुद को तैयार करना होगाः डॉ. भंडारी

इंदौर: दुनिया में तकनीक तेजी से बदल रही है और प्रतिदिन नए परिवर्तन सामने आ रहे हैं. ऐसे में युवाओं को समय के साथ खुद को तैयार करना होगा, अन्यथा वे प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं. युवा यदि कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वे रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बनेंगे. आज करियर के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इनका लाभ वही युवा उठा पा रहे हैं, जो मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

यह बात प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं करियर गाइडेंस विशेषज्ञ डॉ. जयंतीलाल भंडारी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डेवलपमेंट फाउंडेशन एवं बाल विनय मंदिर, छत्रीबाग द्वारा स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही. कार्यक्रम का विषय करियर के नए मौकों का नया दौर था. डॉ. भंडारी ने कहा कि वर्तमान समय पूरी दुनिया में शिक्षा, करियर और तकनीकी बदलाव का दौर है. नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रखने के बजाय व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. इससे युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार देने वाले भी बन सकेंगे।
इस अवसर पर हंसराज जैन, भानु कुमार जैन, हरेराम बाजपेई, डॉ. ओ.पी. जोशी, शफी मो. शेख, प्रणिता दीक्षित एवं फादर पायस ने अतिथियों का स्वागत किया. डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से डॉ. जयंतीलाल भंडारी, बाल विनय मंदिर की प्राचार्य श्वेता गर्ग तथा देवी अहिल्या शिशु विहार की प्राचार्य अर्पणा व्यास को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.

निरंतर सीखने की आदत विकसित करें
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और मेहनत करने की आदत विकसित करनी चाहिए। वर्ष 2012 से 2025 के बीच जन्म लेने वाली पीढ़ी को जेन अल्फा कहा जाता है और आने वाले समय में यही पीढ़ी दुनिया की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. भारत तेजी से प्रगति और विकास की ओर बढ़ रहा है. युवाओं की मेहनत, कौशल और नई तकनीक को अपनाने की क्षमता देश को और आगे ले जाएगी.

Next Post

आता थांबवायचं कसं ने दिखाया मोबाइल की स्क्रीन के पीछे का बेचैन करने वाला सच

Sun Sep 6 , 2026
इंदौर:सानंद न्यास के पांच दर्शक समूह के लिए डॉ गिरीश ओक अभिनीत नाटक ‘आता थांबवायचं कसं?’ का मंचन शनिवार शाम से प्रारंभ हुआ.दरअसल, मोबाइल की स्क्रीन पर उंगलियां चलाते हुए हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि आभासी दुनिया में दर्ज किया गया एक क्षण वास्तविक जीवन में कितनी दूर […]

You May Like