जावा सागर में 243 लोगों को ले जा रही इंडोनेशियाई जहाज हुआ लापता

सुमात्रा, 13 सितंबर (वार्ता) जावा सागर 243 लोगों को ले जा रही एक इंडोनेशियाई जहाज से रविवार को संपर्क टूट गया जिसके बाद देश ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है। यह जानकारी बीबीसी ने दी।

इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी ने कहा कि ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ जहाज़ रात के समय सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन के शहर बंजारमासिन जा रहा था तभी उसने खराब मौसम की सूचना दी। जहाज़ से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसकी स्थिति या स्थान का पता नहीं चल पा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों की बचाव टीम को जहाज़ की आखिरी ज्ञात जगह तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे लगेंगे। रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 2:00 बजे, जहाज़ के आखिरी बार बंजारमासिन से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में जावा सागर में होने की सूचना मिली थी।

 

 

Next Post

तीन आरोपियों से 28.98 लीटर देशी शराब जप्त

Sun Sep 13 , 2026
सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं संभागस्तरीय उड़नदस्ता रीवा की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। वृत्त मोरवा और बैढ़न अंतर्गत सिल्फोरी एवं बिलौंजी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के साथ अवैध मदिरा बिक्री के ठिकानों […]

You May Like