तीन टैंक में पानी पाए जाने पर सील

झाबुआ। शासन के निर्देशानुसार पेट्रोल पंप पर मिलने वाले फ्यूल का चेकलिस्ट के माध्यम से जाँच किये जाने हेतु कलेक्टर नेहा मीना द्वारा राजस्व विभाग, नाप तौल निरीक्षण एवं आपूर्ति अधिकारी के संयुक्त दल का गठन किया गया। संपूर्ण जिले में संयुक्त दल के माध्यम से विभिन्न पेट्रोल पंपो पर वॉटर डिप, स्टॉक, घनत्व एवं चेकलिस्ट के अन्य मापदंडों के तहत जाँच कर कार्यवाही की जा रही है। मेघनगर रोड़ स्थित नेशनल पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में तीन टैंक में पानी पाए जाने पर टैंक से संलग्न नोजल को तहसीलदार के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा सील किया है।

Next Post

मां बगलामुखी मंदिर में बारिश में हो रहे हवन: भीगती आस्था, छाते के तले पूजा

Wed Jul 2 , 2025
नलखेड़ा। वर्षा की फुहारें जब भक्तिभाव में बाधा बन जाएं, तब समझिए कि व्यवस्था कहीं न कहीं पिछड़ गई है. नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी शक्तिपीठ में इन दिनों गुप्त नवरात्रि का पर्व चल रहा है, साधना के पवित्र अवसर पर जब हजारों श्रद्धालु देश के कोने कोने से मां के […]

You May Like