
नई दिल्ली, 01 दिसंबर, 2025: दिसंबर महीने की पहली तारीख यानी आज सुबह सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹129960 प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में यह कीमत ₹129810 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी का भाव भी ₹184900 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹3980 और चांदी ₹21000 मजबूत हुई है।
प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | 119140 | 129960 |
| मुंबई | 118990 | 129810 |
| चेन्नई | 118990 | 129810 |
| भोपाल | 119040 | 129860 |
| लखनऊ | 119140 | 129960 |
फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती से और तेजी की उम्मीद
ज्वेलरी की दुकान पर सोने-चांदी के गहने खरीदते समय ध्यान रखें कि इन दरों पर 3 फीसदी की जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लागू होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस महीने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती की उम्मीदें हैं। यदि ऐसा होता है, तो बॉन्ड कम आकर्षक होंगे और निवेशक सोने जैसे सुरक्षित संपत्ति में निवेश बढ़ाएंगे, जिससे सोने के भाव में और तेजी आ सकती है।
