ट्रम्प ने जॉनसन को अमरीकी प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी

वाशिंगटन 04 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को माइक जॉनसन को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वास मत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई।”

इससे पहले दिन में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के निवर्तमान अध्यक्ष जॉनसन ने अपना पद बरकरार रखने के लिए पर्याप्त वोट हासिल किए।

श्री ट्रम्प ने विश्वास जताया कि श्री जॉनसन एक “महान स्पीकर’ होंगे और उनके चुनाव से अमेरिका को फायदा होगा।

Next Post

मैक्सिको का उपयोग डिपोर्टेशन हब के रुप में करने की अनुमति देंगे-शीनबाम

Sat Jan 4 , 2025
वाशिंगटन 04 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हाल ही में एक बड़ा और अप्रत्याशित फैसला लेते हुए यह घोषणा की है कि वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मैक्सिको का उपयोग एक “डिपोर्टेशन हब” के रूप में करने की अनुमति देंगी। इस हब का इस्तेमाल […]

You May Like