सोनू सूद की अपील से अनिका शर्मा अभियान को मिली नई ऊर्जा

इंदौर. पिछले एक सप्ताह से चल रहे अनिका शर्मा सहायता अभियान को शुक्रवार को एक नई गति मिली, जब अभिनेता सोनू सूद ने भी सार्वजनिक अपील कर इसे समर्थन दिया. इंदौर में चल रहे इस प्रयास के तहत टीम ने सुबह रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में पहुंचकर श्रद्धालुओं से जैसे ही मदद की अपील की तो हजारों हाथों ने सहयोग राशि खुले दिल से दी.

अनिश पांडे ने बताया कि अनिका शर्मा की मदद के लिए चलाए जा रहे कैम्पन में शुक्रवार को एक नया मौड़ आया जब फिल्म अभिनेता सोनू सुद ने एक वीडियो जारी कर मार्मिक अपील की. जिससे अभियान को एक नई ऊर्जा मिली, जब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों से अनिका के इलाज में योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह की जानलेवा बीमारी से जूझ रहे कई बच्चों की मदद मिलजुलकर ही संभव हो पाई है, और अनिका की जिंदगी बचाने में भी समाज की साझेदारी ही निर्णायक होगी. सूद की अपील सामने आते ही अभियान से जुड़े लोग और सक्रिय हुए. शुक्रवार तड़के टीम के सदस्य रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी के मार्ग पर पहुंच गए. श्रद्धालुओं को अनिका की स्थिति से अवगत कराया और कई लोगों ने स्वेच्छा से योगदान दिया. पांडेय ने बताया कि टीम का कहना है कि लगातार मिल रहा सहयोग उम्मीद बढ़ा रहा है और लक्ष्य यह है कि आवश्यक राशि जल्द परिवार को उपलब्ध कराई जाए, ताकि इलाज में कोई देरी न हो.

Next Post

महू से रेस्क्यू किए तेंदुए के शावक की मौत, मादा तेंदुआ बीमार 

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर. महू के जंगल से रेस्क्यू किए गए तेंदुए के दो शावकों में से एक की मौत हो गई. मादा तेंदुआ भी बीमार है और उसके इलाज की व्यवस्था अभी पूरी नहीं हो सकी है. पिछले माह नवम्बर में महू के हरसोला गांव के पास जंगलों से वन विभाग ने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।