हनी ट्रेप:बंटी और बबली ने दो लोगों से बलात्कार के नाम पर ऐंठे रूपए

छिंदवाड़ा। शहर में हनीं ट्रेप का मामला सामने आया है। जहां बंटी और बबली ने मिलकर एक फूल व्यापारी से दस लाख रूपए की डिमांड की। जिसमें पीडि़त व्यापारी 74 हजार रूपए दे चुका था। इसके बाद 9 लाख 26 हजार की मांग की जा रही थी। वही दूसरा शिकार गुरैया का अनमोल है। जिससे इंटग्राम पर दोस्ती की।इसके बाद उसे भी ठगा।इस तरह बंटी और बबली ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। शिकायत पर पुलिस ने बंटी और बबली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

आवेदक दिलीप सातपुते पिता रामनाथ सातपुते उम्र 28 वर्ष निवासी सांईनगर नोनिया करबल ने एक लिखित आवेदन पत्र दिया गया। जिसमें अनावेदक साधना इवनाती, राजा खत्री ने आवेदक को ब्लैकमेल कर षडयंत्र पूर्वक बलात्कार के केस में फसाने की धमकी देकर डराकर उससे 74 हजार रुपये केस एवं आन लाइन ट्रांजेक्शन कर रुपये वसूल किए। वही आवेदक ने दस लाख रुपये की मांग करने संबंधी आवेदन भी पत्र दिया। आवेदन पत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 308(6), 61(2), 351(3) बीएनएस का घटित होना पाये जाने से आरोपीगण साधना इवनाती, राजा खत्री के विरुध्द 308 (6), 61(2), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता (आईपीएस) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात ने त्वरित कार्यवाही कर टीम गठित की गई टीम द्वारा लगातार प्रयास कर प्रकरण के आरोपी साधना इवनाती और राजा खत्री को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे दिया था फ्राड को अंजाम

पीडि़त दिलीप सातपुत की जेल तिराहे पर फूलों की दुकान है। जहां उनका नंबर लिखा हुआ है। आरोपी बबली यानि की साधना ने यहां से नंबर लेेने के बाद पीडि़त को फूल लेने के बहाने घर बुलाया। पीडि़त बबली के घर पहुंचा। जहां बबली ने कमरे के अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बबली का दोस्त राजा खत्री आ गया। उसने पीडि़ता का बबली के साथ वीडियो बना लिया। इस तरह पीडि़त को ब्लैक मेल किया। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी-(1) साधना पिता केशव इवनाती उम्र 22 साल सा. कोढिया थाना लावाघोघरी जिला छिन्दवाडा (2) राजा पिता विजय खत्री उम्र 27 साल निवासी बजरंग नगर थाना देहात जिला छिन्दवाडा

Next Post

नवाचार श्रेणी के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी

Fri Apr 18 , 2025
भोपाल, 18 अप्रैल (वार्ता) सामान्य प्रशासन विभाग ने नवाचार श्रेणी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है। सूची में 6 क्षेत्रों के लिए 14 शासकीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सभी चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like