नवाचार श्रेणी के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी

भोपाल, 18 अप्रैल (वार्ता) सामान्य प्रशासन विभाग ने नवाचार श्रेणी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है। सूची में 6 क्षेत्रों के लिए 14 शासकीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सभी चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों को यह पुरस्कार अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जाएगा।

शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण, अधोसंरचना, नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, रोजगार एवं आर्थिक विकास क्षेत्रों में नवाचार के लिये पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं।

पुरस्कार के चयनित अधिकारियों में सुश्री शीला दाहिमा, माधव प्रसाद पटेल, श्रीमती अदिति गर्ग, डॉ. इंदिरा दांगी, श्रीमती शारदा डुडवे, आलोक पौराणिक, चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. यशपाल सिंह, संजय जोशी, अमित तोमर, ऋषव गुप्ता, गणेश शंकर मिश्रा, दिव्यांक सिंह और प्रवीण सिंह के नाम शामिल हैं।

 

 

Next Post

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक 19 अप्रैल को

Fri Apr 18 , 2025
भोपाल, 18 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भाजपा प्रदेश कार्यालय में 19 अप्रैल को वक्फ संशोधन बिल को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में अनुसूचित […]

You May Like